फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: एसटीएफ ने तीन करोड़ की शराब पकड़ी, दवाइयों की आड़ में शराब की तस्करी के खेल का भंडाफोड़

Sun, 10 May 2020 01:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में छिवली बार्डर के पास शनिवार को एसटीएफ कानपुर यूनिट ने चेकिंग के दौरान हरियाणा से दो कंटेनरों में रखकर बिहार ले जाई जा रही तीन करोड़ की शराब पकड़ी। मौके से कंटेनर चालक डुलमा, मरेर, कोटला संगरूर पंजाब निवासी करमवीर सिंह भाग निकला।
विज्ञापन


दबोचे गए दूसरे कंटेनर के चालक लोहाट बद्दी, रायकोट, लुधियाना निवासी अवतार सिंह उर्फ गोगा से पूछताछ की गई। इस पर पता चला कि दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की सप्लाई की आड़ में शराब तस्करी का खेल चल रहा था।  सीओ एसटीएफ तेज बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों कंटेनरों से हरियाणा की अंग्रेजी शराब (अलग-अलग ब्रांड) की 2083 पेटियां बरामद हुईं हैं।

चालक अंकुर ड्रग एंड फार्मा के नाम से बने दस्तावेज दिखाकर पुलिस को चकमा दे रहे थे। कुछ पर्चों में मेडिकल उपकरण लोड करने का स्थान फजलगंज भी लिखा है। वहीं एक बिल्टी भी मिली है, जिसमें फजलगंज (जहां के लिए मॉल लादा गया) का पता लिखा था, जिसे पानीपत हरियाणा से लाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान महाराजपुर थाने के एसओ राघवेंद्र सिंह समेत बीस पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें