फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: एसटीएफ ने इनामी डाकू को दबोचा, गौरी यादव गैंग के सदस्य के पास से तमंचा कारतूस बरामद

Sun, 04 Apr 2021 11:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

- सुबेश पर वनकर्मियों की पिटाई, पुलिस मुठभेड़ समेत कई मामले दर्ज हैं
- सुबेश डाकू गौरी यादव गैंग का सदस्य है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम है
विज्ञापन
एसटीएफ ने इनामी डाकू सुबेश को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में डेढ़ लाख रुपये के इनामी डाकू गौरी यादव गैंग के एक और सदस्य को पुलिस और एसटीएफ की टीम ने दबोच लिया है। 25 हजार रुपये के इनामी डाकू सुबेश यादव के कब्जे से एक तमंचा व चार कारतूस बरामद हुए हैं। सुबेश पर वनकर्मियों की पिटाई, पुलिस मुठभेड़ समेत कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


मारकुंडी थाना क्षेत्र के जंगल में शनिवार को डकैतों की तलाश में एसओजी टीम प्रभारी श्रवण कुमार व एसटीएफ टीम प्रभारी अमित कुमार अभियान चला रहे थे। तभी मारकंडेय आश्रम के पास एक युवक को जाते देख रोका। पुलिस टीम को देख उसने भागने का प्रयास किया तो उसे दौड़ा कर दबोच लिया। 

पत्रकारों से बातचीत में एएसपी शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि पकड़ा गया सुबेश यादव बाबूका पुरवा छोटी बेलहरी ददरीमाफी बहिलपुरवा का निवासी है। वह डाकू गौरी यादव गैंग का सदस्य है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम है। इसने ही भालचंद्र के साथ मिलकर वनकर्मियों को पीटा था।
विज्ञापन


तब से इस पर इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को डाकू गौरी यादव गैंग से मुठभेड़ में सुबेश यादव भी शामिल था। मारा गया डाकू भालचंद्र बाइक से गैंग के पास आया था और राइफल लेकर जाते समय पुलिस-एसटीएफ टीम से मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ से बचकर सुबेश जंगल में छिपा था जो शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। डाकू को दबोचने वाली टीम में अनिल कुमार, रईसखान, संतोष सिंह, उमाशंकर, भूपेंद्र सिंह, शिवानंद शुक्ला, धर्मेंद्र व राहुल शामिल रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चित्रकूट में पकड़े गए इनामी डकैत ने कबूली बड़ी बात, पंचायत चुनाव को लेकर फरमान जारी करने की बना रहे थे योजना
https://www.amarujala.com/photo-gallery/uttar-pradesh/kanpur/dacoit-made-big-disclosure-about-the-panchayat-elections
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें