फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः रेलवे भर्ती परीक्षा में एसटीएफ के हत्थे चढ़ा सॉल्वर गिरोह, 10 गिरफ्तार

Sat, 08 Dec 2018 11:41 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ग्रुप डी परीक्षा में शनिवार को एसटीएफ टीम ने सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने इस मामले में कानपुर से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
सॉल्वर गिरोह के राहुल कुमार पुत्र गणेश, महेश कुमार यादव, प्रवेश यादव, सुनील कुमार शाह, ललित कुमार यादव, अजय कुमार तांती, विकास कुमार मालाकार, मुकेश कुमार सिंह, रामबाबू पाल, अजय कुमार यादव एसटीएफ की गिरफ्त में हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
जानकारी के अनुसार यह गैंग विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र आउट कराने, साल्वर बैठाने के साथ ही अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य कई राज्यों के विभिन्न जिलों में जगह-जगह परीक्षा सेन्टर पर अपने कैंडिडेट बैठाकर पेपर सॉल्व करवाता था। 

4 of 5
डेमो पिक
एसटीएफ को गिरफ्तार गिरोह के पास से 11 मोबाइल, 21 एडमिट कार्ड, 1 फर्जी वोटर आईडी कार्ड, 5 ब्लैंक चेक, 3 डॉइविंग लाइसेंस, एक पेटीएम कार्ड. 19 आधार कार्ड, 6 एटीएम कार्ड, 3 पैन कार्ड, 1 बुलेट मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी व 56260 रुपए कैश बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
जानकारी के अनुसार परीक्षा पास कराने के लिए यह सॉल्वर गिरोह एक कैंडिडेट से 5 से 6 लाख रुपए लेता था। इन सभी के खिलाफ कल्याणपुर थाने में विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें