फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सौतेले पिता पर किशोरी से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप, पीड़िता ने छह माह के शिशु का शव पुलिस को सौंपा

Thu, 09 Apr 2026 11:12 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में सौतेले पिता पर किशोरी ने दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के फूलपुर की रहने वाली एक किशोरी ने पुलिस को तहरीर दी। सौतेले पिता पर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप है। उसने छह-सात माह के शिशु का शव भी पुलिस को सुपुर्द किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तहरीर में 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली थी। कुछ समय बाद मां का भी निधन हो गया, जिसके बाद सौतेले पिता की नीयत खराब हो गई। उसने कई दिनों तक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि बीते आठ अप्रैल 2026 को उसके पिता ने जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। जिससे उसका गर्भपात हो गया। घटना की जानकारी रिश्तेदारों को देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

विज्ञापन


घबराकर वो प्रयागराज से मऊ अपनी सहेली के यहां चली आई। यहां पीड़िता अपनी सहेली के साथ थाने पहुंची और पुलिस को अपनी समस्याएं बताई। साथ ही तहरीर देकर शिशु का शव भी पुलिस को सौंपा। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसका गर्भपात ननिहाल में हुआ था। मृत शिशु का पोस्टमार्टम कराने के साथ डीएनए जांच भी कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें