फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, किसी को कुछ बताने पर दी जान से मारने की धमकी

Fri, 16 Dec 2022 12:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिधनू के न्यूआजाद नगर चौकी क्षेत्र में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित कर दिया। पीड़ित किशोरी के मुताबिक वह कक्षा छह की छात्रा है। बुधवार शाम मां उसे घर पर अकेला छोड़कर बाजार गई थी।

विज्ञापन


इसी बीच उसका सौतेला पिता हरीबाबू घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच बाजार से घर लौटी मां को उसने पिता की करतूत बताई तो उसके होश उड़ गए। मां के विरोध पर आरोपी पिता ने मां-बेटी की जमकर पिटाई करने के बाद मौके से फरार हो गया।

पीड़ित मां-बेटी रात को न्यूआजाद चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। गुरुवार को मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को और दुष्कर्म का मुकदमा दर्जकर लिया है।। बिधनू थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें