फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों से रिसा पाप, सौतेले पिता ने 15 साल की बेटी से किया दुष्कर्म

Fri, 26 Apr 2019 10:07 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में सोहरामऊ थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सौतेले पिता पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पहले पति की बीमारी से मौत के बाद बच्चों की परवरिश के लिए दूसरा विवाह किया था। एक महीने पहले होली के त्योहार पर वह अपने मायके गई थी। अपनी 15 साल की बेटी को वह सौतेले पिता के पास छोड़ गई थी।

आरोप है कि सौतेले पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर सौतेले पिता पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एसओ डीके शाही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें