फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचिया ससुर ने बनाया विधवा बहू को अपनी हवस का शिकार

Sun, 17 Sep 2017 11:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
एक विधवा बहू ने अपने ही चचेरे ससुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है । बहू घर से खेत को जा रही थी, खेत में पहले से ही घात लगाए बैठे चचिया ससुर ने महिला को खेत में खींच लिया। इसके बाद उसने रिश्तों की अस्मिता को तार-तार कर दिया।
विज्ञापन


उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा ने चचेरे ससुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। विधवा की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला मंगलवार को मक्के की फसल देखने गई थी। यहां पहले से महिला का चचिया ससुर मौजूद था। चचिया ससुर महिला को खेत में खींच ले गया। उसने महिला से दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक दुष्कर्म के बाद चचेरे ससुर ने चार दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन



आरोपी के घर वालों ने भी इसमें सहयोग किया। आरोपी महिला को धमकाता  रहा। शनिवार को वह मौका पाकर घर से भाग निकली। इसके बाद कोतवाली पहुंची। यहां महिला ने पुलिस को पूरा मामला बताया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चचिया ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

         
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें