यूपी के जालौन जिले में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने दरोगा के घर को निशाना बनाया और लाखों का माल पार कर दिया। जानकारी के अनुसार दरोगा रमेश यादव कन्नोज के तिर्वा में तैनात हैं। उनका घर जालौन में हैं।
यह घटना कुठौंद थाना क्षेत्र की है। यहां राघवेंद्र यादव पुत्र रमेश यादव ने तहरीर दे कर अवगत कराया कि मेरे पापा सब इंस्पेक्टर के पद पर तिर्वा कन्नौज में तैनात हैं। मैं अपना इलाज कानपुर में करा रहा था। गुरुवार सुबह दूध वाले ने फोन करके बताया कि तुम्हारे घर का ताला टूटा पड़ा है और शायद चोरी हुई है।
घर पहुंचने पर देखा तो समान अस्त व्यस्त पड़ा था और घर के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने 65000 हजार नकद, एक सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झुमके, दो जोड़ी पायल एवं सैमसंग की एलसीडी पार कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ दीपक मिश्रा का कहना है कि जांच की जा रही है। मुकदमा पंजीकृत कर जल्द से जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।