फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आज वाराणसी से दिल्ली के लिए चलेगी प्रदेश की पहली वंदे भारत स्लीपर

Fri, 30 Oct 2026 11:58 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच प्रदेश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने जा रही है। 31 अक्तूबर को बनारस रेलवे स्टेशन से ट्रेन का उद्घाटन किया जाएगा। यह ट्रेन शाम 4:15 बजे रवाना होकर प्रयागराज और कानपुर होते हुए रात में दो बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन का पांच मिनट का ठहराव होगा।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 02527 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर उद्घाटन स्पेशल में 16 कोच होंगे। ट्रेन शाम छह बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद शाम 6:05 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल पर रात 8:05 बजे पहुंचकर 8:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके बाद अलीगढ़ में रात 11:20 बजे और गाजियाबाद में अगले दिन 1:10 बजे ठहराव होगा। नई दिल्ली स्टेशन पर रात दो बजे पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, फिलहाल 31 अक्तूबर को उद्घाटन स्पेशल का संचालन किया जाएगा। नियमित ट्रेन कब से चलेगी और उसकी समय-सारिणी क्या होगी, इसकी जानकारी बाद में जारी की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें