फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने देखी टीकाकरण की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। ब्लॉक के दमनपुर, हरिहरपुर गांव में टीकाकरण के लिए शिविर लगाया गया। राज्यमंत्री ने एसडीएम व बीडीओ के साथ मौका का निरीक्षण किया। वहां टीकाकरण की प्रगति परखी। इस दौरान राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति जागरूक भी किया। कोटेदारों के सहयोग से निगरानी समिति के साथ लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कराने के निर्देश एसडीएम व बीडीओ को दिए।
विज्ञापन

राजपुर ब्लॉक के दमनपुर व हरिहरपुर गांव में गुरुवार को वैक्सीनेशन के लिए शिविर लगाया गया। इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रोद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल एसडीएम रमेश चंद्र यादव व बीडीओ भगवान सिंह चौहान के साथ पहले राजपुर पीएचसी पहुंचे। वहां मौजूद प्रभारी डॉ. डीके सिंह से टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह दमनपुर व हरिहरपुर गांव में लगाए गए शिविर में पहुंचे।
वहां कोरोना वैक्सीनेशन के बावत स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी ली। दो बजे तक राजपुर में 60 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका था। जबकि हरिहरपुर कैंप में 58 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवा ली थी। बाद में राज्यमंत्री ने दमनपुर गांव में चौपाल लगाई। वहां लोगों की समस्या सुनने के साथ लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

निनायां में लगा कैंप, सिर्फ 20 ने लगवाई कोविड वैक्सीन
सरवनखेड़ा। ब्लॉक के निनायां गांव में गुरुवार को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए कैंप लगाया गया। कुल 20 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जागरुक करने के बाद भी वैक्सीन लगवाने में लोग बहानेबाजी कर रहे हैं।
निनायां गांव के घुइयां देवी मंदिर में गुरुवार को टीकाकरण कैंप लगाया गया। आशा कार्यकर्ता सुंदरा, उमा व बीनू ने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूककिया। इसके बाद अधिकांश लोगों ने अनदेखी की। कुछ तो कैंप में पहुंच कर बहाने करके वापस हो गए। ग्राम पंचायत अधिकारी जय सिंह ने बताया कि वैक्सीन से कोई नुकसान नहीं है।
ये समझाने के बाद भी लोग तैयार नहीं होते हैं। वहीं गांव के दिव्यांग लल्लू ने दूसरे के सहारे वहां पहुंचकर वैक्सीन लगवाई। साथ ही अन्य लोगों से भी अपील की। इस पर कर्मचारियों ने उसकी सराहना की। इस मौके पर एएनएम रूखसाना, लेखपाल सुनील कटियार मौजूद रहे।
कम वैक्सीनेशन पर डीएम ने जताई नाराजगी
कानपुर देहात। डीएम की अध्यक्षता में गुरुवार को टीम नाइन की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान कम वैक्सीनेशन पर डीएम जेपी सिंह ने संबंधित अफसरों से नाराजगी जताई। उन्होंने सभी विभागों के अफसरों को 15 जून तक कर्मचारियों का वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
बैठक में जानकारी दी गई कि अभी तक कुल 2100 श्रमिकों का पंजीकरण किया जा चुका है। इस पर डीएम ने ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, वित्त एवं राजस्व साहब लाल, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट साक्षी, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार आदि मौजूद रहे।
युवती हुई कोरोना संक्रमित
कानपुर देहात। जिले में मैथा क्षेत्र की एक युवती गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया गया। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 5847 हो गई है। इसमें 5753 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में 19 एक्टिव केस रह गए हैं। उनका होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है। अब तक संक्रमण से 75 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें