फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप 10 से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रदेशस्तरीय समन्वय जूनियर बालिका वर्ग बॉक्सिंग चैंपियनशिप की तिथियों में बदलाव किया गया है। वाराणसी में पहले एक से चार अगस्त तक होने वाली यह प्रतियोगिता अब 10 से 13 अगस्त तक होगी। खेल निदेशालय के निर्देशानुसार कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन ने जिला बालिका टीम का चयन कर लिया है।
विज्ञापन


चयनित खिलाड़ियों में आरोही वाजपेयी (44-46 किग्रा), पावनी नागवंशी (46-48 किग्रा), काव्या चौधरी (60-63 किग्रा) और अंशिका द्विवेदी (66-70 किग्रा) शामिल हैं जो शहर का प्रतिनिधित्व करेंगी। टीम मैनेजर एवं प्रशिक्षक की जिम्मेदारी अल्पना शर्मा को सौंपी गई है। खिलाड़ियों का चयन मुकेश, संजीव दीक्षित, श्याम मिश्रा और नरेंद्र प्रताप की समिति ने किया। एसोसिएशन के मानद सचिव ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए वाराणसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें