फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को स्टेट हेल्थ कार्ड जारी होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजकीय सिविल पेंशनर्स और उनके आश्रितों को सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज और चयनित प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज सुविधा की कवायदें शुरू हो गई हैं। पेंशनर्स को स्टेट हेल्थ कार्ड जारी किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल पेंशनर्स परिषद जिलाध्यक्ष राजाबाबू वाजपेयी और महामंत्री शांतनु चतुर्वेदी ने बताया कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन होंगे। किसी भी जनसेवा केंद्र से यह कराया जा सकता है। पेंशनर को अपना टीओ कोड, अंतिम पे-बैंड/लेवेल, पीपीओ नंबर, बैंक अकाउंट व आईएफसी कोड, अपना और आश्रितों का आधार कार्ड नंबर, लिंक मोबाइल नंबर, अपने आश्रितों की फोटो और दिव्यांग होने की स्थिति में इसका प्रमाण पत्र आवेदन में लगाना होगा। कहा कि इस बारे में अन्य जानकारी के लिए 9451849792 (आनंद वाजपेयी), 9415496970 (शांतनु चतुर्वेदी) तथा 9616370645 (भोलानाथ गुप्ता, कोषागार) से बात की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें