फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दाल को खाने से आती है विकलांगता, यूपी सरकार ने बिक्री पर लगाया प्रतिबंध

Mon, 10 Sep 2018 03:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- शासन से सभी जिलों को जारी किए निर्देश 
- आज से 20 सितंबर तक चलेगा छापामार अभियान
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में खेसारी दाल की बिक्री पर प्रदेश सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी बिक्री करते हुए पाए जाने पर दुकानदार की गिरफ्तारी होगी। सरकार ने ये फैसला खेसारी दाल के इस्तेमाल से नागरिकों को होने वाले विकलांगता के मद्देनजर लिया है। शासन ने इसकी बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है।  जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग अभियान चला किराना दुकानों की जांच करेगा।
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले के अभिहित अधिकारी को आदेश भेज कर खेसारी की दाल पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए है। कहा है कि खेसारी दाल की बिक्री करने वाले व स्टाक करने वालों को चिंह्ति कर छापामार अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
यही नहीं यदि कोई दुकानदार अरहर की दाल में मिक्स कर इसे बेचते पकड़ा जाए तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अभियान 10 से 20 सितंबर तक चलाया जाए। किन पर क्या कार्रवाई की गई इसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को 22 सितंबर को भेजी जाए।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
खेसारी दाल को यदि कोई दूसरे रुप में बेचता मिले तो भी कार्रवाई की जाए। जिला अभिहित अधिकारी सतीश कुमार शुक्ला व खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंशुल पांडेय ने बताया कि जिले में पहले तो खेसारी दाल बेचने वालों पर खूफिया तरीके से जानकारी हासिल की जाएगी। ठोस प्रमाण मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें