फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर की स्टार्टअप मास्टर स्मार्ट क्लास, होश उड़ा देगी ऐप, उपकरण और रोबोट की खासियत

Sun, 03 Feb 2019 05:44 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
आईआईटी कानपुर में शनिवार से दो दिवसीय स्टार्टअप मास्टर स्मार्ट क्लास का आगाज हुआ। देश भर से आए विशेषज्ञों ने छात्रों को स्टार्टअप संबंधी टिप्स दिए। भागलपुर की सप्तक ऋषि कंपनी ने एक ऐसा उपकरण बनाया है जो सब्जियों को दस से 40 दिनों तक सड़ने से रोकता है। 

कंपनी के को फाउंडर निक्की कुमार झा ने बताया कि इसको सब्जी कोठी नाम दिया गया है। इस तंबूनुमा उपकरण में लगे सोलर पैनल से 10 वॉट की ऊर्जा तैयार होती है। चूंकि एथलीन के कारण सब्जियां सड़ जाती हैं, ऐसे में एथलीन को उपकरण में लगे विभिन्न उपकरणों द्वारा ऑक्साइड में तोड़ दिया जाता है।

इससे माइक्रो क्लाइमेट तैयार हो जाता है जो सब्जियों को सड़ने से बचाता है। इस उपकरण को घर में कहीं भी रखा जा सकता है। अभी उपकरण का ट्रायल चल रहा है, जल्द ही कीमत की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
आईआईटी एलुमनाई एसोसिएशन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी के कारागार मंत्री जयकुमार सिंह ने कहा कि प्रौद्योगिक संस्थानों से निकलने वाले छात्र नौकरी करने के बजाय नौकरी देने को दिमाग में रख के स्टार्टअप करें। संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

सिलिकॉन वैली विशेषज्ञ और आईआईटी के पूर्व छात्र दीपक भगत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चौथी औद्योगिक क्रांति के समय में आने वाले बदलाव के बारे में बताया। विभिन्न कंपनियों ने स्टॉल लगाकर अपने स्टार्टअप का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बनेगा चौथी औद्योगिक क्रांति का आधार 
पाई वेंचर्स के सह-संस्थापक और आईआईटी के पूर्व छात्र उमाकांत सोनी ने बताया कि चौथी औद्योगिक क्रांति में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) आधार बनेंगे, जिसमें नए इनोवेटिव आइडिया के साथ स्टार्टअप करने और लगभग हर क्षेत्र में इसका प्रयोग करने वाले देश ही आगे निकलेंगे।

उन्होंने बताया कि वह आईआईटी में साइबर सुरक्षा सेंटर और उसके थीम पर एक पार्क बनाना चाहते हैं। निदेशक प्रो. करंदीकर ने पूर्व छात्र संघ को कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए धन्यवाद दिया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप भार्गव ने बताया कि  कार्यक्रम में आईं कई कंपनियों के विभिन्न स्टार्टअप आइडिया को लेकर चर्चाएं होंगी, जिसमें स्टार्टअप मास्टर स्मार्ट क्लास सेलेक्ट की ओर से कई स्टार्टअप कंपनियों द्वारा आर्थिक सहयोग भी दिया जाएगा। भारतीय विज्ञान संस्थान की पूर्व छात्र रितु श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले समय में हम लोग आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर काम करने वाले उपकरणों से घिरे होंगे।

4 of 5
डेमो पिक
एक बार में 60 किमी तक उड़ेगा एंड्यूरएयर-15
आईआईटी के एयरोस्पेस विभाग में प्रोफेसर डॉ. अभिषेक ने अपनी कंपनी एंड्यूरएयर की तरफ से तीन हेलीकॉप्टर पेश किए। एंड्यूरएयर-15 हेलीकॉप्टर 60 किमी तक 10 किलो का वजन लेकर उड़ सकता है। 

टेककृति में लड़ाएंगे रोबोट 
आईआईटी कानपुर के आयुष शाह ने बताया कि संस्थान में होने वाले कार्यक्रम टेककृति में वह खुद के बनाए रोबोट को दुनिया भर से आने वाले रोबोटों से लड़ाएंगे। इसके लिए उन्हें साढ़े पांच लाख रुपये तक की आवश्यकता पड़ेगी। रोबोट डिजाइन करने में उनका सहयोग संस्थान के पूर्व छात्र श्रीजन भारती करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
बिना पैडल चलाए चलेगा रिक्शा
नोएडा के संजीव अर्जुन गौर ने धक्का ब्रेकर नामक ऐसा यंत्र बनाया है जो पैडल रिक्शे के रुकते ही उसकी ऊर्जा को स्प्रिंग में डाल देता है, जिससे ब्रेक छोड़ने पर रिक्शा बिना पैडल चलाए ही आगे बढ़ता है। संजीव ने बताया कि इस यंत्र से रिक्शा चालकों को आराम पहुंचेगा। उन्होंने इसकी कीमत 3000 रुपये बताई।

व्यापारिक खर्च का हिसाब-किताब रखेगा ऐप
यूएस की कंपनी इनट्विट के एमडी संकेत अटल ने बताया कि उन्होंने इनट्विट नामक ऐप बनाया है। इस ऐप की सहायता से आप बैंक से लेकर व्यापार में आए खर्च और कमाई का हिसाब किताब रखेगा। साथ ही आप कहां निवेश करें तो फायदा होगा, इसकी भी जानकारी ऐप के माध्यम से मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें