फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में आगे रहें स्टार्टअप फाउंडर्स : प्रो. पाठक

विज्ञापन
सीएसजेएमयू में हुई  स्टार्टअप मीट में मौजूद अधिकारी। - फोटो : सीएसजेएमयू
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन ने अपने तीसरे स्थापना दिवस पर शुक्रवार को स्टार्टअप मीट का आयोजन किया। इस दौरान फाउंडेशन ने समर कोर्सेज लांच किया।
विज्ञापन


वहीं, डिजिटल मार्केटिंग से संबंधित पुस्तक का अनावरण भी किया गया। कुलपति प्रो. विनय पाठक ने स्टार्टअप फाउंडर्स को नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में आगे रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

इनोवेशन, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अधिष्ठाता डॉ. शिल्पा डी कायस्था ने फाउंडेशन की तीन वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों की जानकारी दी। बताया कि फाउंडेशन ने 50 सफल स्टार्टअप्स को इन्क्यूबेट किया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रो-वाइस चांसलर प्रो. सुधीर अवस्थी, रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव, वित्त अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी एवं निदेशक महाविद्यालय विकास परिषद प्रोफेसर आरके द्विवेदी के साथ एग्रीटेक, आयुष वर्धक उत्पाद, महिला सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तथा डिजिटल मार्केटिंग से संबंधित स्टार्टअप फाउंडर्स शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें