सीएसजेएमयू में हुई स्टार्टअप मीट में मौजूद अधिकारी।
- फोटो : सीएसजेएमयू
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन ने अपने तीसरे स्थापना दिवस पर शुक्रवार को स्टार्टअप मीट का आयोजन किया। इस दौरान फाउंडेशन ने समर कोर्सेज लांच किया।
वहीं, डिजिटल मार्केटिंग से संबंधित पुस्तक का अनावरण भी किया गया। कुलपति प्रो. विनय पाठक ने स्टार्टअप फाउंडर्स को नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में आगे रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
इनोवेशन, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अधिष्ठाता डॉ. शिल्पा डी कायस्था ने फाउंडेशन की तीन वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों की जानकारी दी। बताया कि फाउंडेशन ने 50 सफल स्टार्टअप्स को इन्क्यूबेट किया है।
कार्यक्रम में प्रो-वाइस चांसलर प्रो. सुधीर अवस्थी, रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव, वित्त अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी एवं निदेशक महाविद्यालय विकास परिषद प्रोफेसर आरके द्विवेदी के साथ एग्रीटेक, आयुष वर्धक उत्पाद, महिला सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तथा डिजिटल मार्केटिंग से संबंधित स्टार्टअप फाउंडर्स शामिल रहे।