ये है समय सारिणी
आठ स्टेशनों में फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद पर स्टॉपेज दिया गया है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 14153 कानपुर सेंट्रल से रात 8:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 14154 आनंद विहार से रात 11:25 बजे चलकर सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
एक नजर में कानपुर एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर- 14153 / 14154
- संचालन- प्रतिदिन
- कानपुर से प्रस्थान- रात 8:40 बजे
- आनंद विहार आगमन- सुबह 4:50 बजे
- दिल्ली आनंद विहार से वापसी- रात 11:25 बजे
- कानपुर पहुंचेगी- सुबह 7:25 बजे
- कानपुर से आनंद विहार कुल दूरी- 426 किमी
- ठहराव- आठ स्टेशनों पर
- जनरल किराया- 150 रुपये
- स्लीपर किराया उपलब्ध - 275 रुपये
- थर्ड एसी किराया उपलब्ध - 725 रुपये
- थर्ड एसी इकोनॉमी किराया उपलब्ध - 670 रुपये
- सेकंड एसी किराया उपलब्ध - 1020 रुपये