फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कैंप के लिए जुट जाएं सभी

Sat, 11 Jun 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में रक्तदान के संबंध में सीएमओ व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। डीएम कौशल राज शर्मा ने शुक्रवार को स्वास्‍थ्य विभाग के अफसरों, डाक्टरों और कर्मियों की बैठक बुलाकर 14 जून को पनकी मंदिर में लगने वाले रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा रक्तदान के लिए सभी से जुट जाने को कहा। ब्लड बैंकों में खून की कमी न हो इसके लिए शिविर भी लगाने को कहा। 
विज्ञापन

पनकी मंदिर और अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर पनकी मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर की तैयारियों को लेकर डीएम ने कलक्ट्रेट में कहा कि लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। बस जरूरत है उन्हें शिविर में आने के लिए प्रेरित करने की। उन्होंने रक्तदान शिविरों के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की तारीफ की। अमर उजाला फाउंडेशन के संजय सचान ने कहा कि 18-35 वर्ष आयु वर्ग वालों का अनिवार्य रूप से फ्री ब्लड ग्रुप टेस्ट होना चाहिए। साथ ही इन्हें रक्तदान को प्रेरित करना चाहिए। इस पर एसीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने सहमति जताई और कहा कि जब भी शिविर लगेगा, टीम जाएगी। एडी हेल्थ डॉ. वीरेंद्र कुमार, एडीएम सिटी अविनाश सिंह, सीएमओ डॉ. रामायण प्रसाद यादव, सिटी मजिस्ट्रेट अमरपाल सिंह, सतीश चंद्र, राकेश कुमार, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी की कार्यवाहक विभागाध्यक्ष प्रो. सुमन लता वर्मा, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. लुबना खान, डॉ. एसके सिंह, हरमिंदर सिंह लार्ड, छोटे भाई नरहोन्हा, आरके सफ्फड़, बाबूलाल सारडा, नीरज मिश्रा, मदन लाल भाटिया आदि मौजूद रहे।
रजिस्ट्रेशन और जागरूकता शिविर पनकी मंदिर में आज
पनकी मंदिर और अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार सुबह आठ बजे से पनकी मंदिर में रक्तदान रजिस्ट्रेशन और जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। शिविर में रक्तदान के इच्छुक लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। यह जानकारी पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करें संपर्क
रक्तदान से जुड़ी जानकारी के लिए महंत जितेंद्र दास के मोबाइल नंबर - 9335455112 और संजय सचान के मोबाइल नंबर - 9336200355 पर संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें