फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्ट अप कॉन्टेस्ट में पाएं 21 करोड़ रूपये का इनाम, 25 नवंबर तक आवेदन का मौका

Tue, 07 Nov 2017 06:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के चेयर प्रोफेसर और डीएसटी के सचिव डॉ. आशुतोष शर्मा ने दी जानकारी
विज्ञापन
अगर आपके पास देश के सामाजिक और आर्थिक जरूरतों के अनुसार कोई स्टार्ट अप आइडिया है तो यह आपके लिए खास खबर है। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) ने देश का सबसे बड़ा स्टार्ट अप कांटेस्ट लांच किया है। इस कांटेस्ट की कुल इनाम राशि 21 करोड़ रूपये है। डीएसटी के सचिव और आईआईटी कानपुर के चेयर प्रोफेसर डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि कांटेस्ट में कोई भी आवेदन कर सकता है। आयु, शैक्षिक बाध्यता भी नहीं है। पहले से ही स्टार्ट अप शुरू कर चुके लोगों को ख्याल रखना होगा कि उनका स्टार्ट अप पांच साल से पुराना न हो। आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर है। इच्छुक प्रतिभागी  www.smartfifty.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

डेमो पिक
‘स्मार्ट फिफटी’ कांटेस्ट कई चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में देशभर से आए आइडिया में से तीन हजार को चयनित किया जाएगा। इन्हें रीजनल सेशन में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इस सेशन में टॉप-400 का चयन होगा। जो आईआईएम कलकत्ता के इनोवेशन पार्क में निर्णायक मंडली के सामने अपने बिजनेस आइडिया को प्रस्तुत करेंगे। निर्णायक मंडली इनमें से टॉप-40 का चयन करेगी। जो सेमीफाइनल में शामिल होंगे। सेमीफाइनल में दस इंटरनेशनल एंटरप्रिन्योर भी होंगे। इनमें से दस को फाइनल मुकाबले के लिए चयनित किया जाएगा।
 

ऐसे मिलेगा इनाम

डेमो पिक
- टॉप- 3000 में चयनित होने वाले प्रत्येक प्रतिभागियों को 50 हजार रूपये दिए जाएंगे।
- टॉप- 400 में चयनित होने वाले प्रत्येक प्रतिभागियों को एक लाख रूपये इनाम दिए जाएंगे।
- टॉप- 50 में चयनित होने वाले प्रतयेक प्रतिभागियों को चार लाख रूपये और मेंटरिंग की सुविधा दी जाएगी।
- टॉप-10 में चयनित होने वाले प्रत्येक प्रतिभागियों को एक करोड़ रूपये और आईआईएम कलकत्ता के इनोवेशन पार्क में स्टार्ट अप शुरू करने का मौका दिया जाएगा।
 

इन विषयों में देना होगा आइडिया

डेमो पिक
स्मार्ट लर्निंग : इंफ्रास्ट्रक्चर और डिलीवरी, स्किलिंग और री-स्किलिंग।
स्मार्ट एग्रीकल्चर: टेक इनेबल्ड फार्मिंग, सप्लाई चेन, फूड प्रोसेसिंग।
स्मार्ट मनी : पेमेंट सिस्टम, फाइनेंशियल इनक्लूसन, ब्लॉक चेन, बिग डाटा।
स्मार्ट सस्टेनबिलिटी : क्लिन टेक, जल संरक्षण, वेस्ट मैनेजमेंट, क्लिन एनर्जी, पॉल्युशन मैनेजमेंट।
स्मार्ट लिविंग : सिक्योरिटी, मॉबिलिटी, सिटी, विलेज, होम, गवर्नेंस, रिटेल।
स्मार्ट हेल्थ : डिवाइसेज, होम केयर, रूरल केयर।
 
विज्ञापन

ये है महत्वपूर्ण तिथियां

डेमो पिक
- आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2017।
- पहले चरण के लिए 21 जनवरी को आवेदन शार्ट लिस्टेड होंगे।
- चार मार्च को रीजनल राउंड आयोजित होगा।
- टॉप-50 प्रतिभागियों के लिए 21 मार्च को बूट कैंप का आयोजन।
- ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को आयोजित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें