फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छेना मिठाई में स्टार्च की मिलावट, अर्थदंड लगा

Sat, 28 Jun 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मोहाना में मिठाई दुकान से ली गई छेना मिठाई नमूना में स्टार्च की मिलावट मिली। एडीएम प्रशासन की कोर्ट ने कारोबारी पर आठ हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामबिहारी ने 14 अक्तूबर 2024 को गजनेर रोड मोहना में मिश्रा स्वीट्स एवं बेकरी शॉप पर छापामारी की। यहां 20 किग्रा छेना मिठाई का स्टॉक मिला। मिलावटी होने के संदेश पर एक किग्रा छेना मिठाई का नमूना भरा गया। प्रयोगशाला जांच में छेना मिठाई में स्टार्च की मिलावट पकड़ी गई। इसपर एडीएम प्रशासन की कोर्ट में वाद की सुनवाई हुई। नोटिस पर कारोबारी गणेश शंकर कोर्ट में उपस्थित हुए। कहा कि मिठाई में केवल स्टार्च की मिलावट पाई गई है। उसे माफ किया जाए। कोर्ट ने प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर कारोबारी पर आठ हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। एक माह में संपूर्ण धनराशि जमा नहीं करने पर भूराजस्व की भांति वसूली का आदेश दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें