फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: आज यहां लगेगा स्टार प्रचारको का मजमा

Thu, 16 Feb 2017 12:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को स्टार प्रचारकों का मजमा लगने वाला है। जहां भाजपा की ओर से हरदोई में पीएम मोदी व दो बड़े स्टार प्रचारक रहेंगे, वहीं सपा कुनबे की बड़ी बहू क्षेत्र में जनसभा करने आएंगी। 
विज्ञापन


सपा सांसद और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव गुरुवार को पुखरायां में एक जनसभा में शिरकत करेंगी। उन्होंने यह जनसभा पुखरायां बाई पास पर रामस्वरूप ग्रामोउद्योग डिग्री कॉलेज के सामने स्थित बैलाई मैदान में बुलाई है। बता दें इस क्षेत्र में सपा की अच्छी पकड़ रही है। पुंखराया में मिली जुली जातियां है। इस नजरिए से सपा फिर से इस जगह फायदा पाने के लिए पुरजोर कोशिश में जुटी है। इसके अलावा डिंपल कानपुर में आर्यनगर और सीसामऊ विधानसभा सीट के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगी।
वहीं कांग्रेस की ओर से तीसरे चरण के लिए बुधवार को प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद के बाद अब किसी स्टार प्रचारक का नाम तय नहीं है। इसलिए कांग्रेस
अब सपा के प्रचारकों से ही आस लगाए बैठी है। कांग्रेसियों का फोकस सपा के स्टार प्रचारकों की सभाओं पर हो गया है। अब सपा की जनसभाओं के लिए  सपाइयों के साथ कांग्रेसी भी प्रचार में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


वहीं भाजपा की और से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उमा भारती आज प्रदेश में जनसभाएं करने आ रहे है। राजनाथ सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के राजपुर में रहेंगे। राजनाथ ठाकुर बहुल इलाके में जनसभाएं करेंगे। इसके अलावा वे गजेनर में भी सभा करेंगे। साथ ही उमा भारती आज शिवली में एक जनसभा करने वाली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें