फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी में बांट दिए सड़े समोसे

Sat, 29 Nov 2014 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से चलकर कानपुर जा रही रिवर्स शताब्दी में शुक्रवार को यात्रियों को नाश्ते में सड़े समोसे बांटे जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

समोसे से बदबू आने पर यात्रियों ने हंगामा किया और कंपलेन बुक में इसकी शिकायत दर्ज कराई। बावजूद इसके उन्हें न तो अच्छा नाश्ता दिया गया और न ही शिकायत को भी गंभीरता से लिया गया।
शुक्रवार को रिवर्स शताब्दी जैसे ही दिल्ली से छूटी तो उन्हें करीब साढ़े पांच बजे नाश्ते में समोसे और चाय दी गई।  ट्रेन के सी-1 कोच की सीट नंबर - 53 में बैठे लाजपत नगर निवासी डॉ. संजय राजपाल, सीट नंबर - 54 पर बैठे विनायकपुर निवासी रंजीत कुमार, सीट नंबर - 58 पर बैठे इंद्रा नगर निवासी आरके तिवारी, सीट नंबर - 68 पर सवार पांडु नगर निवासी डॉ जगदीश रावत और सीट नंबर - 71 पर बैठे केआर मेहरा, सीट नंबर - 72 पर बैठे पांडु नगर निवासी अमरजीत सिंह ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि ट्रेन में सड़े समोसे सर्व किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि समोसों से बदबू आ रही थी। वेंडर से कहा तो उसने तवज्जो नहीं दी, बल्कि वेटरों ने कुछ लोगों से समोसे लेकर डस्टबिन में डाल दिए। इससे गुस्साए यात्रियों ने हंगामा किया।  हंगामे के दौरान कोच अटेंडेंट ने समझाने की कोशिश की।
कहने लगे कि कल से समोसे सर्व कराना बंद कर दिया जाएगा। कोच अटेंडेंट से कंपलेन बुक लेकर लोगों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें