फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्टेडियम इटावा ने जीती महिला क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में दूसरे दिन सेमी फाइनल मैच का मुकाबला महात्मा ज्योतिबा फूले स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। पहले खेलते हुए बेसिक महिला टीचर्स टीम ने 156 रन का लक्ष्य रखा। वकीलों की महिला टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 141 रन ही बना सकी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में स्टेडियम इटावा ने सेंटमेरी को हराया। फाइनल मुकाबला स्टेडियम इटावा व बेसिक महिला टीचर्स के मध्य हुआ। स्टेडियम इटावा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 67 रन का लक्ष्य दिया। बेसिक महिला लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और हार का सामना करना पड़ा। मैच में शांति स्वरूप पाठक ,विसन चंद्र अग्रवाल, गौरव पाठक, प्रमिला पाठक, कामना सिंह,अनामिका पांडेय, अर्चना गीतिका पाठक, अजय पाल यादव, राजेश जादौन, सत्यनारायण प्रसाद रहे। मैच में अंपायर की भूमिका में अमित यादव,वेद प्रकाश ,नृपेंद्र चतुर्वेदी ,शिवांग तिवारी रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें