फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बरेली हाईवे किनारे स्टार्ट खड़ी वैन में मिस्त्री व सहयोगी का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)।बरेली हाईवे के किनारे मोहब्बतपुर गांव के पास स्टार्ट खड़ी वैन के अंदर कार मिस्त्री और उसके सहयोगी एक किशोर का शव मिला है। पुलिस की जांच में दम घुटने से दोनों की मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

मोहब्बतपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार राजपूत (30) पुत्र मुन्नालाल राजपूत का घर बरेली हाईवे के किनारे है। मकान के प्रथम तल पर दुकान व गैराज है, ऊपर अपने परिवार के साथ रहता था। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि शनिवार को शैलेंद्र के गैराज पर एक वैन मरम्मत के लिए आई थी। देर शाम शैलेंद्र ने अपने सहयोगी चकवा बुजुर्ग निवासी समर (15) पुत्र अखिलेश कुमार के साथ मिलकर गाड़ी की मरम्मत की। इसके बाद कार स्टार्ट की और उसका हीटर चालू कर दोनों अंदर बैठकर सो गए। सुबह जब पड़ोसी विमलेश ने गाड़ी के पास जाकर देखा तो वहां पर दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।
एसएसपी संजय कुमार ने बताया फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है, वैन हीटर चल रहा था, दम घुटने की वजह से मौत होने की बात सामने आई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें