फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: श्रीनगर सड़क हादसा…अज्ञात वाहन ने स्कार्पियो को मारी टक्कर, दो की मौत और दो घायल, परिजनों में कोहराम

Wed, 15 Jan 2025 12:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र से चारों दोस्त घूमने के लिए निकले थे। श्रीनगर में किसी अज्ञात वाहन ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के कारगिल जनपद अंतर्गत सिलीकीची क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया(। इसमें औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों दोस्त स्कार्पियो से घूमने गए थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी नकुल सिंह तोमर पुत्र अखंड प्रताप सिंह बीते रविवार को बाबरपुर कस्बे के मुहल्ला विद्या नगर निवासी अपने दोस्त ऋषि दुबे को वैष्णो देवी जाने की बात कहकर उसकी स्कार्पियो मांगकर ले गया था।

जम्मू से कारगिल के लिए निकले थे चारों
स्कार्पियो में उसने अपने दोस्तों क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी सीटू उर्फ कमल पुत्र रामसिंह व बहादुरपुर ऊंचा गांव निवासी शिवम सविता (25 ) पुत्र गिरजाशंकर को साथ लेकर नोएडा पहुंचा। यहां उसने नोएडा में रह रहे क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी गोलू  (20 वर्ष) पुत्र प्रदीप को भी साथ मे ले लिया। चारों लोग सोमवार को जम्मू से कारगिल के लिए निकल गए।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से स्कार्पियो की हो गई थी टक्कर
सिलीकीची क्षेत्र में सामने से आ रहे किसी वाहन से उनकी स्कार्पियो की टक्कर हो गई। दोनों वाहन कई  फीट गहरी खाई में जा गिरे। स्थानीय प्रशासन सभी को स्थानीय चिकित्सालय में ले गया। घायल नकुल से जानकारी लेकर मंगलवार को परिजनों को सूचना दी गई। परिजन श्रीनगर रवाना हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, शिवम सविता और गोलू को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें