फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरुग्रंथ साहिब, चौधरी देवीलाल विवि जीते

Wed, 10 Feb 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर नार्थ जोन अंतरविश्वविद्यालयीय फुटबाल महिला प्रतियोगिता में श्री गुरुग्रंथ साहिब विश्वविद्यालय फतेहगढ़ साहिब और चौधरी देवीलाल विवि सिरसा हरियाणा ने जीत से आगाज किया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्टेडियम में श्री गुरुग्रंथ साहिब विश्वविद्यालय फतेहगढ़ साहिब और एचएनबी गढ़वाल श्रीनगर के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। इसमें श्री गुरुग्रंथ साहिब विश्वविद्यालय ने करमजीत कौर, वीरपाल के दो-दो गोल की मदद से एचएनबी गढ़वाल को 4-0 से हराया। पहले हाफ में करमजीत ने 11वें मिनट में गोलकर टीम को बढ़त दिला दी।

24वें मिनट में वीरपाल ने गोल करके टीम की बढ़त 2-0 कर दी। दूसरे हाफ में भी करमजीत ने 53वें और वीरपाल ने 70वें मिनट में गोल करके टीम को 4-0 से जीत दिला दी। वहीं एक अन्य मैच में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा हरियाणा ने डा. राम मनोहर लोहिया फैजाबाद की टीम को 5-0 से रौंद दिया।
विज्ञापन


टीम के लिए पहले हाफ में प्रियंका ने दूसरे मिनट, नूपुर ने 17वें मिनट, दूसरे हाफ में अंशिका पटेल ने 56वें, शिखा ने 62वें और रमा प्रजापति ने 65वें मिनट में गोल दागे।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर जगतवीर सिंह द्रोण ने किया। अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर जेवी वैशंपायन ने की। इस मौके पर कुलसचिव सैय्यद वकार हुसैन, उमनाथ चौहान, डा. आरपी सिंह, प्रोफेसर मुकेश रंगा, डा. नीरज प्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। a
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें