फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के तीन जिला सचिव हटाए गए

Thu, 03 Nov 2016 12:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अध्यक्ष फजल के अनुसार पार्टी ने नियम बनाया
विज्ञापन
सपा कानपुर नगर इकाई के तीन पदाधिकारियों को लापरवाही की वजह से पद से हटा दिया गया है। नगर इकाई अध्यक्ष फजल महमूद ने बताया कि राजू बग्गा, हरेंद्र सिंह ओर सुरेश रत्नानि को नगर इकाई में सचिव बनाया गया था। यह लोग पिछले कई बार से पार्टी की मासिक बैठक में नहीं आ रहे थे। यही वजह है कि इन्हें पद से हटाया गया। इनकी जगह पर सत्येंद मिश्र, हंसराज भगवानी, और सुहैल अहमद को जिला सचिव बनाया गया है। अध्यक्ष फजल के अनुसार पार्टी ने नियम बनाया है कि मासिक बैठक में यदि तीन बार कोई पदाधिकारी अनुपस्थित रहता है तो उसे पद से हटा दिया जाएगा। गुरुवार को जो लोग पद से हटाए गए वे चार बार से अनुपस्थित चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें