फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचू कूद में अभिषेक, लंबी कूद में रक्षा अव्वल

विज्ञापन
sports - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। कस्बे के आरएसजीयू पीजी कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन बालक वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में रोहित बाबू और बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में दिव्या देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में अभिषेक यादव और लंबी कूद में रक्षा पटेल प्रथम रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में रोहित बाबू प्रथम, प्रेम सिंह द्वितीय व धीरज यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, ऊंची कूद में अभिषेक यादव प्रथम, विपिन कुमार द्वितीय व अली हादी तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इसमें सुरजीत सिंह, शैलेश कुमार, अनुज कुमार व अभय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में दिव्या देवी प्रथम, रागिनी द्वितीय व शालिनी तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में रक्षा पटेल प्रथम, शालिनी द्वितीय व मीनाक्षी पांडेय ने तीसरा स्थान हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता में रश्मि, प्रीती, शिवानी, रिद्धि पांडेय, दीपिका का अच्छा प्रदर्शन रहा। प्राचार्य डॉ. मुकेश चंद्र द्विवेदी ने क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. हेमेंद सिंह, प्रशिक्षक संजय सिंह, डॉ. सविता गुप्ता, डॉ. हरीश कुमार सिंह, डॉ. केके सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार सहित शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें