फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL मैच की तैयारियां देखने ग्रीनपार्क पहुंचे खेल मंत्री चेतन चौहान, अव्यवस्थाओं पर भड़के

Fri, 21 Apr 2017 05:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खेल मंत्री चेतन चौहान
विज्ञापन
सूबे के नए खेल मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान शुक्रवार को आईपीएल-10 मैच की तैयारियों का जायजा लेने कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने सीटों की व्यवस्थाओं के अलावा पिच की हालत देखी। इस दौरान हॉस्टल की बुरी हालत देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने अव्यवस्थाओं पर जिम्मेदार लोगों को फटकार लगाई। चौहान ने कहा कि यूपी में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत नये खिलाड़ियों को ओलंपिक और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भेजने के लिए तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन

  मंत्री चौहान ने कानपुर में कहा कि वह स्वयं खिलाड़ी हैं, इसलिए खिलाड़ियों की समस्याओं को अच्छी तरह समझते हैं। उन्हें यह अवसर मिला है जिससे वे खेलों के लिए सुविधायें पहले से बेहतर उपलब्ध करवायेंगे ताकि युवा खिलाड़ी आगे बढ़ सकें।

हालांकि वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यूपी में खिलाड़ी अच्छे मैदान, कोच और सुविधाओं के अभाव में उस तरह से प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं जैसा उन्हें करना चाहिए। इसलिए उनकी हर समस्या को दूर करने के लिए वह तेजी से प्रयास करेंगे। उनकी जिम्मेदारी पूरे प्रदेश की है और वह उसका निर्वहन ठीक ढंग से करने को संकल्पबद्ध हैं।
विज्ञापन


चेतन का कहना है कि कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम और बेहतर करने की बात सीएम योगी से हुई है। इसके अलावा नयी योजनाएं तैयार की जा रही हैं जो खिलाड़ियों के विकास में सबसे बड़ा कदम साबित होंगी। खेलों के कॉमर्शियल होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि ये अच्छी बात है कि क्रिकेट और कबड्डी जैसे खेल कॉमर्शियल होते जा रहे हैं। इससे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता है उन्हें शोहरत के साथ पैसे कमाने का भी मौका मिलता है। यूपी के टॉप-30 खिलाड़ियों की लिस्ट बनाई जाएगी। इन बेहतरीन खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए भेजा जाएगा।  

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले आईपीएल मैचों के टिकट शहर में 10 स्थानों पर मिलेंगे। जबकि लखनऊ में 22 अप्रैल से पांच स्थानों पर बिक्री होगी। एक व्यक्ति को 10 से अधिक टिकट नहीं मिलेंगे। टिकट के लिए पैनकार्ड अनिवार्य है। काउंटरों में 1000, 1500, 2500, 4000 व 14000 रुपये वाले ही टिकट मिलेंगे। सबसे कम कीमत वाला 650 रुपये का टिकट पहले ही ऑनलाइन बिक चुका है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें