फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस में गर्म पानी में निकली मकड़ी,  शिकायत करने पर हुई बदसलूकी

Tue, 13 Nov 2018 12:22 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर से दिल्ली जाने वाली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस में गर्म पानी में मकड़ी निकली। कानपुर आचार्य नगर निवासी रोहित द्विवेदी अपने साथी के साथ इस ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। वह सी-2 कोच की सीट नंबर 75 व 76 पर थे। इसकी शिकायत जब उन्होंने स्टाफ से की तो वे बदसलूकी करने लगे। 
विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह की है। कानपुर सेंट्रल से सुबह छह बजे रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस रवाना हुई। रास्ते में चाय के लिए रोहित को जब गर्म पानी दिया गया तो उसमें मकड़ी पड़ी मिली। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव बसंल का कहना है कि इस ट्रेन में कैटरिंग आईआरसीटीसी की है। उनके सक्षम अधिकारी के समक्ष मामला रखा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें