फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, डीएनए कराने लिया गया सैंपल, पीड़िता की भी मेडिकल जांच

Sun, 27 Nov 2022 03:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

कोतवाली क्षेत्र में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। वहीं,पीड़िता की भी मेडिकल जांच करवाई गई है।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की डीएनए जांच के लिए जिला अस्पताल में सैंपल लेकर जेल भेज दिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कर बयान दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 10वीं की 17 वर्षीय छात्रा को मोहल्ले का ही पड़ोसी युवक 11 नवंबर बहला फुसलाकर दिल्ली ले गया था। वहां उससे दुष्कर्म किया था। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने आरोपी की बरामदगी के लिए परिजनों से कड़ाई की। इसके बाद परिजन ने आरोपी व छात्रा की तलाश कर दोनों को पुलिस को सौंप दिया। बलखंडी नाका चौकी इंचार्ज राजनारायण नायक ने बताया कि छात्रा अनुसूचित जाति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी हिमांशु को शनिवार को गिरफ्तार कर डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि छात्रा का भी डॉक्टरी परीक्षण और डीएनए सैंपल कराया गया है। छात्रा के बयान दर्ज कराए हैं। मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें