फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराई, युवक की मौत...घर जाते वक्त हुआ हादसा, परिजनों में मची चीख पुकार

Tue, 14 Nov 2023 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक दिनेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के रेहड़ा गांव के पास बीते सोमवार रात तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार रात को बेल्हूपुर निवासी युवक दिनेश (22) पुत्र महेंद्र कुमार बाइक से सहायल बाजार किसी काम से आया था। काम खत्म करने के बाद वह वापस अपने घर रहा था। जैसे ही वह रेहड़ा गांव के पास पहुंचा ही था।
तभी उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक कानपुर की एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर था। युवक की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची रही। मृतक के पिता महेंद्र कुमार गांव में खेती का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्रवाई
महेंद्र के तीन पुत्रों में दिनेश सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें