इन दोनों कोर्स में प्रति कोर्स 70-70 सीटों के बैच भरे जाने हैं।
- फोटो : Demo pic
कानपुर/लखनऊ। बीएड 2016-17 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को शहर के 49 केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। इसमें 25 हजार स्टूडेंट शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा के मद्देनजर कानपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन पहले से निर्धारित रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षाओं को स्थगित कर चुका है। प्रदेश भर में गत वर्ष की तुलना इस साल प्रवेश परीक्षा में करीब सवा लाख अभ्यर्थी बढ़े हैं। परीक्षा आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय की खास नजर इस साल आवेदन करने वाले करीब 250 फार्मों पर है। इन फॉर्म को अलग-अलग तिथियों पर भरा गया ताकि कि अभ्यर्थी को दो जगह परीक्षा केंद्र अलॉट हो। ऐसे में इस बात की आशंका बढ़ जाती है कि कहीं यह काम साजिश के तहत न किया गया हो, जिससे कि अभ्यर्थी अपनी जगह किसी अन्य को परीक्षा में बैठा सके या उसने कोई और शातिर योजना बनाई हो। प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि सभी संदिग्ध अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों पर विशेष निर्देश दिए गए हैं। इनकी सूची भी अलग से सभी जगह दी गई है जिससे कि जांच हो सके। शहर में बीएड प्रवेश परीक्षा के पेपर, आंसर शीट गुरुवार को देर शाम तक कोषागार तक नहीं पहुंची। इस पर परीक्षा प्रभारी और एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने नाराजगी जताई। आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय के अफसरों से बात की और कहा कि शुक्रवार सुबह 8 बजे से पेपर होना है। ऐसे में देरी क्यों की गई? इसका सटीक जवाब अफसर नहीं दे सके। बहरहाल रात 10 बजे के बाद पेपर कोषागार पहुंच सके। तब तक इंतजार चलता रहा। परीक्षा प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को मजिस्ट्रेट और पुलिस की निगरानी में पेपर केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। रजिस्ट्रार सैय्यद वकार हुसैन ने बताया कि डीएवी, डीबीएस, एसएन सेन, जुगली देवी, सरस्वती ज्ञान मंदिर और सोनेलाल पटेल स्कूल सहित शहर में 49 केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी निगाह रखी जाएगी।
a अभ्यर्थियों को परीक्षा से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
a जो अभ्यर्थी दोनों पाली की परीक्षा देंगे उन्हीं का परिणाम घोषित किया जाएगा।
a यदि किसी अभ्यर्थी ने गलत स्ट्रीम भरी है तो वह केंद्र पर स्नातक अंतिम वर्ष की मार्क्सशीट और एक फोटो युक्त आईडी कार्ड लेकर जाएगा। यहां अभ्यर्थी एक एप्लीकेशन केंद्र अधीक्षक को देगा जिससे कि उसे सही स्ट्रीम के पेपर में बैठाया जा सके।
a 114 ऐसे अभ्यर्थी जिनके फोटो व हस्ताक्षर फॉर्म पर सही से अपलोड नहीं हुए, उन्हें फोटोयुक्त आईडी कार्ड (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि) लाना अनिवार्य है। ऐसे अभ्यर्थियों को एसएमएस कर दिए गए हैं।
a परीक्षा में तीन प्रश्नों का गलत उत्तर देने पर एक सही उत्तर के अंक कटेंगे।
a दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को अपने साथ 2015 में 12वीं उत्तीर्ण राइटर लाने होंगे। आधे घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा।
a परीक्षा के बाद अभ्यर्थी को बुकलेट जमा करनी होगी जबकि ओएमआर की कार्बन कॉपी साथ ले जा सकते हैं। आंसर की आने पर इससे अपने उत्तर मिलाए जा सकते हैं।