फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर घर जाना हो तो स्पेशल ट्रेनें ही सहारा

Fri, 14 Oct 2016 09:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दिवाली पर ट्रेन से घर जाने वालों की अभी से जुटने लगी भीड़
विज्ञापन
दिपावली 30 अक्तूबर की है। जाहिर सी बात है कि दूसरे शहरों में रहने वाले लोग इस बड़े त्यौहार पर अपने-अपने घर जाना चाहेंगे। ऐसे में ट्रेनों में आरक्षण को लेकर मारामारी तो होगी ही। अब केवल स्पेशल ट्रेनें ही आखिरी सहारा हैं। मौजूदा सभी ट्रेनों के रिजर्वेशन फुल हो चुके हैं। हालांकि रेलवे अब स्पेशल ट्रेनों को चलाने की योजना बना रहा है, जिससे कि रेल यात्री ट्रेनों से घरों पर त्योहार मना सकें। फिलहाल कानपुर रूट की अभी एक ही स्पेशल ट्रेन की घोषणा हुई है, जो 16 अक्तूबर से 14 नवंबर तक पटना से इंदौर के बीच वाया कानपुर चलेगी।
विज्ञापन


श्रमशक्ति, राप्ती सागर, महानंदा, मूरी, फरक्का, दिल्ली-हावड़ा, नीलांचल समेत राजधानी, शताब्दी और गरीब रथ ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। जिन यात्रियों ने चार महीने पहले रिजर्वेशन कराया है, उनकी सीटें बुक हैं। अब रेलवे बोर्ड ने अलग अलग जोनों में सुविधा ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है, जिससे कि यात्रियों को टिकट मिल सके। कानपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में अब रेलवे ने दिल्ली, मुंबई, पटना, कोलकाता, जयपुर, भोपाल, इंदौर के लिए सुविधा ट्रेनें चलाने पर विचार कर रहा है, जिससे कि यात्रियों को रिजर्वेशन मिल सकें।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं। रेलवे अलग अलग जोनों में यात्री सुविधा के लिए दिवाली के पहले कई स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें