फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए कल से तीन दिन तक विशेष ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) छह व सात सितंबर को है। इसके लिए शहर में भी केंद्र बनाए गए हैं। इसे देखते हुए रेलवे अभ्यर्थियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा। कानपुर सेंट्रल और आसपास के जिलों से इनका संचालन होगा। साथ ही कुछ मेमू व पैसेंजर ट्रेनों को विस्तारित भी किया गया है। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार पांच, छह व सात सितंबर को मथुरा जंक्शन-कानपुर सेंट्रल के बीच ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन

झांसी मंडल के रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि छह व सात सितंबर को आगरा छावनी से बांदा के बीच और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल तक विशेष ट्रेन पांच व छह सितंबर को चलेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से गोविंदपुरी के लिए छह व सात सितंबर को दोपहर 1:30 बजे ट्रेन चलेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रयागराज विशेष ट्रेन छह व सात सितंबर को चलेगी। एक और ट्रेन झांसी से छह व सात सितंबर को ही रात 9:30 बजे चलेगी। इसी तरह कानपुर सेंट्रल से लखनऊ व रायबरेली, कानपुर से खुर्जा, फतेहपुर, इटावा से कानपुर, अलीगढ़ से गोविंदपुरी, कानपुर से टूंडला तक भी ट्रेनें चलाई जाएंगी। परीक्षा के लिए रोडवेज ने भी तैयारी की है। क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की तैनाती की गई है। नियमित सेवाओं के अलावा विभिन्न रूटों पर 550 बसें चलाई जाएंगी। सेंट्रल स्टेशन से परीक्षार्थियों को लाने-ले जाने के लिए 10 सिटी बसें लगाई जाएंगी। झकरकटी बस अड्डे पर भी करीब 30 बसें रिजर्व में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें