फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हापा से प्रयागराज के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेल प्रशासन विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इनमें से काफी ट्रेनें कानपुर होकर जाएंगी। उत्तर मध्य रेलवे की पीआरओ रागिनी ने बताया कि हापा नहारलागुन स्पेशल 09525 प्रत्येक मंगलवार की देर रात 12:40 बजे हापा स्टेशन से चलेगी। वहां से राजकोट, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, गोधना, उज्जैन, ग्वालियर, भिंड होते हुए गुरुवार की सुबह 5:30 बजे गोविंदपुरी स्टेशन आएगी। यहां पांच मिनट का स्टॉपेज लेकर प्रयागराज जाएगी। इसके बाद प्रयागराज से चलकर शुक्रवार की शाम चार बजे नहारलागुन पहुंचेगी। इसकी रिवर्स ट्रेन 09526 शनिवार की सुबह 10 बजे नहारलुगान स्टेशन से रवाना होगी और रविवार की शाम को 7.45 बजे बने गोविंदपुरी आएगी। यहां पांच मिनट का ब्रेक लेकर मंगलवार की रात 12.30 बजे हापा स्टेशन पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें