कानपुर। रेलवे ने इंडिगो की निरस्त हो रही हवाई सेवाओं के मद्देनजर यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुरी से दिल्ली के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई है। विशेष ट्रेन 08403-08404 पुरी-दिल्ली-भुवनेश्वर 15 दिसंबर को पुरी से और 16 को दिल्ली से कानपुर होकर चलेगी। इसमें एसएलआरडी के दो, सामान्य के चार, स्लीपर के सात, एसी तृतीय के चार, एसी द्वितीय का एक सहित कुल 18 कोच होंगे।
उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 08403 पुरी से सोमवार सुबह 11:45 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशन होते हुए दूसरे दिन दोपहर 12:55 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां पांच मिनट बाद एक बजे रवाना होकर रात 08:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसकी रिवर्स ट्रेन 08404 दिल्ली से मंगलवार रात 11 बजे रवाना होकर सुबह 06:30 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 06:35 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशन होते हुए गुरुवार को 06:30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। संवाद