गुजरात, मुंबई और दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। तीनों जगहों के लिए एक-एक स्पेशल ट्रेन वाया कानपुर जुलाई से अगस्त तक चलेगी। दूसरी ट्रेनों में लंबी वेटिंग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ये स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों की बुकिंग भी शुरू हो गई है।
गुजरात के लिए
ट्रेन नंबर 09451 गांधीधाम से पांच जुलाई से 16 अगस्त तक हर शुक्रवार को शाम 5:40 बजे छूटेगी। शनिवार को रात 11:25 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और 10 मिनट बाद छूटेगी। रविवार को रात 8:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
भागलपुर से ट्रेन 09452 आठ जुलाई से 19 अगस्त तक हर सोमवार को सुबह 6:30 बजे छूटेगी। देर रात 1:40 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। बुधवार सुबह आठ बजे गांधीधाम पहुंचेगी। यह ट्रेन गांधीधाम के अलावा भचऊ, समाखिआली, धरंगधरा, अहमदाबाद, नाडियाड, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर, अचनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगुसरांय, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर रुकेगी। इसमें तीन कोच थर्ड एसी के, एक फर्स्ट एसी का, 10 स्लीपर और चार जनरल कोच हैं।
मुंबई के लिए
ट्रेन नंबर 09013 मुंबई सेंट्रल से चार जुलाई से 25 जुलाई तक हर गुरुवार को शाम 7:35 बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन शाम 6:55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद रात नौ बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09014 पांच जुलाई से 26 जुलाई तक हर शुक्रवार को लखनऊ से रात 10:35 बजे छूटेगी। रात सवा 12 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और 10 मिनट बाद रवाना होगी। शनिवार देर रात 11 बजे मुंबई सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हृदाराम नगर, बीना, झांसी, उरई में रुकेगी। इसमें एसी सेकेंड के दो, एसी थर्ड श्रेणी के आठ, स्लीपर श्रेणी के तीन कोच और दो कोच जनरल श्रेणी के है। इसमें पैंट्रीकार की सुविधा होगी।
दिल्ली के लिए
ट्रेन नंबर 04117 पांच जुलाई को इलाहाबाद से रात साढ़े आठ बजे चलेगी। रात 11 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और पांच मिनट रुकेगी। आनंद विहार सुबह छह बजे पहुंचेगी। आनंद विहार से ट्रेन नंबर 04118 सुबह 7:50 बजे छह जुलाई को चलेगी। कानपुर सेंट्रल रात 2:40 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद शाम 7:20 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। इसमें तीन एसी थर्ड कोच, दो एसी सेकेंड कोच, सात स्लीपर कोच और चार जनरल कोच होंगे।