फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विशेष बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 11 Oct 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अकबरपुर के मल्टीपरपज हॉल में विशेष बच्चों के लिए कला, नृत्य और संगीत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। संकल्प स्पेशल स्कूल के 25 बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला में बच्चों ने रचनात्मकता और कल्पनाशीलता दिखाई, जबकि नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अम्बरीश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान संकल्प स्पेशल स्कूल की प्रमुख डॉ. दीप्ति तिवारी की भूमिका और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विकास के लिए संस्था की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई।
प्राचार्य ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत उस प्रतिभा को पहचानने, प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ने के अवसर देने की है। कला, नृत्य और संगीत जैसी गतिविधियां बच्चों को अपनी भावनाएं व्यक्त करने और अपनी क्षमताओं को सामने लाने का अवसर प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में समावेशिता, समान अवसर और संवेदनशीलता पर जोर दिया गया। इस दौरान डॉ. वंदना सिंह, डॉ. श्रुति गुप्ता, डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. रूबी द्विवेदी, डॉ. पल्लवी आनंद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें