फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राज्यस्तरीय ट्रायल के लिए स्पेशल एथलेटिक्स टीम का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मथुरा में 28 व 29 जनवरी को होने वाले राज्यस्तरीय ट्रायल के लिए बुधवार को स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश के स्पोर्ट्स सेंटर कैंट स्थित प्रेरणा स्पेशल स्कूल में स्पेशल एथलेटिक्स टीम का चयन ट्रायल हुआ। यह ट्रायल कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी के निर्देशन में हुआ। बालिका जूनियर वर्ग में सृष्टि गुप्ता को 200 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप और सोनाक्षी सिंह को शॉट पुट, मिनी जैवलिन इवेंट में चयनित किया गया। सीनियर वर्ग में सिमरन का चयन 50 मीटर दौड़ और स्टैंडिंग जंप के लिए हुआ।
विज्ञापन


बालक जूनियर वर्ग में पार्थ खंडेलवाल का 200 मीटर दौड़, ओम सिंह का 400 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, अरमान का 800 मीटर दौड़ और शॉट पुट में चयन हुआ। रिले टीम में पार्थ खंडेलवाल, अंश सनेजा, ओम सिंह और अरमान को जगह मिली। सीनियर वर्ग में युवराज चौरसिया को 200 मीटर दौड़ व लॉन्ग जंप, हाशिम को 400 मीटर दौड़, कुश चतुर्वेदी को 200 मीटर दौड़, शॉट पुट, कृष्ण अग्रवाल को 800 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, मिहिर सिन्हा को 1500 मीटर दौड़, शॉट पुट और दिव्य द्विवेदी को 50 मीटर दौड़ के लिए चयनित किया गया।

सीनियर रिले टीम में युवराज चौरसिया, एकाग्र, निहाल और हाशिम शामिल किए गए। टीम के कोच सत्येंद्र सिंह यादव और मैनेजर शिवम ने खिलाडि़यों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कल्लू हजारिका, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, ऑफिस सुपरिटेंडेंट वंदना सिंहा, प्रधानाचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल और सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट सुब्रतो भद्रा ने चयनित खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें