फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्पार्टन इलेवन और रॉयल वारियर्स ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एलपीएल सीजन-6 में शुक्रवार को हुए मुकाबलों में स्पार्टन इलेवन ने दो मैच खेले। पहले मैच में व्हाइट टाइगर्स को दो विकेट से और दूसरे में रॉयल वारियर्स को तीन विकेट से हराया। तीसरे मैच में रॉयल वारियर्स ने व्हाइट टाइगर्स को पांच रन से हराया।
विज्ञापन


एलआईसी मैदान पर हुए पहले मैच में व्हाइट टाइगर्स ने 6.2 ओवर में 45 रन बनाए। टीम से अमित ने 17 व शिखर ने 15 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रवि ने दो विकेट लिए। वहीं स्पार्टन इलेवन ने छह ओवर में चार विकेट पर 48 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अंशुल शर्मा ने 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ईशान, लक्ष्य बंसल व अमित ने एक-एक विकेट झटका। अंशुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में रॉयल वारियर्स ने सात ओवर में तीन विकेट पर 63 रन बनाए। टीम से शिवांश शर्मा ने 21 व स्वास्तिक ने 15 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सुमित, अंशुल व रवि ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। वहीं स्पार्टन इलेवन ने 5.5 ओवर में तीन विकेट पर 65 रन बनाकर मैच जीता। टीम से अंशुल शर्मा ने 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में तरुण व शिवांश शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच अंशुल शर्मा को चुना गया।
विज्ञापन

तीसरे मैच में रॉयल वारियर्स ने सात ओवर में एक विकेट पर 77 रन बनाए। टीम से स्वास्तिक मिश्रा ने 39 व शिवांश शर्मा ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमित यादव ने एक विकेट चटकाया। वहीं व्हाइट टाइगर्स की टीम निर्धारित सात ओवर में चार विकेट पर 72 रन ही बना सकी। टीम से अमित यादव ने 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में स्वास्तिक मिश्रा ने दो, शिवांश शर्मा व शाश्वत मिश्रा ने एक-एक विकेट झटका। प्लेयर ऑफ द मैच स्वास्तिक मिश्रा को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें