फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: ‘बंद स्कूल खुलेंगे तो पढ़ेगा PDA’... अखिलेश के बयान के बाद सपा नेताओं ने शिक्षकों का किया सम्मान

Sat, 05 Sep 2026 01:47 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज

सार

Kannauj News: प्रदेश में बंद पड़े 26 हजार से अधिक स्कूलों के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। शिक्षक दिवस के अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बंद स्कूल खुलेंगे तो PDA पढ़ेगा।
विज्ञापन
बंद स्कूलों के बाहर शिक्षकों का सम्मान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बंद पड़े 26 हजार से अधिक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर "बंद स्कूल खुलेंगे तो PDA पढ़ेगा" पोस्ट किए जाने के बाद कन्नौज की तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में सपा नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

बंद स्कूलों के बाहर शिक्षकों का किया सम्मान

तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ सपा नेता कुक्कू चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बंद पड़े सरकारी स्कूलों के बाहर पहुंचकर शिक्षकों का सम्मान किया। इस दौरान सपा नेताओं ने राज्य सरकार की शिक्षा नीतियों पर कड़ा ऐतराज जताया और प्राइमरी स्कूलों को बंद किए जाने की मंशा पर सवाल खड़े किए।

PDA समाज के बच्चों का भविष्य हो रहा प्रभावित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता कुक्कू चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर ग्रामीण इलाकों के स्कूलों को बंद कर रही है, जिससे पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) समाज के बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम बेहतर सुविधाएं देकर नए स्कूल खोलना होना चाहिए, न कि पहले से चल रहे विद्यालयों पर ताला लटकाना।

विज्ञापन

पुलिस के रोकने पर हुई तीखी गहमागहमी

सपा के इस आयोजन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम को रोकने का प्रयास किया, जिसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। सपा नेता ने पुलिसिया हस्तक्षेप पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शिक्षकों का आदर-सम्मान करना और बच्चों के हक की आवाज उठाना उनका संवैधानिक व लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसे कोई दबा नहीं सकता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें