कानपुर। सपा के बैनर तले बाकरगंज में देश बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एटा के सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि भाजपा एक ऐसी वाशिंग मशीन बन चुकी है जिसमें राशन कार्ड डालो तो जुमला निकलता है। विपक्ष का नेता डालो तो वह साफ-सुथरा देशभक्त बनकर निकलता है। यह जुमलेबाज सरकार है जो चुनाव आते ही जनता को गुमराह करने के लिए नए-नए पैंतरे लाती है। महंगाई से आम जनता त्रस्त है।
लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल ने कहा कि भाजपा का एक ही फार्मूला है कि जनता को रोज नई आफत दो ताकि वह अपनी रोजी-रोटी की चिंता में ही उलझी रहे और हक मांगना भूल जाए। महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, भूपेंद्र प्रजापति, आशीष चौबे, अरविंद यादव, नंदलाल जायसवाल, सुधांशु मिश्रा आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण जिला इकाई की रमईपुर में आयोजित पीडीए जन पंचायत में सांसद शाक्य ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में कुशवाहा समाज एवं किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाया। अकबरपुर लोकसभा से बसपा प्रत्याशी रहे राजेश द्विवेदी और राज कुमार कुशवाहा ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला, केके कुशवाहा, इंद्रराम कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, गोल्डी मौर्या, रामकुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे रहे।