फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के इस बयान से सपाई बेचैन 

Wed, 22 Mar 2017 05:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-सपा कानपुर महानगर कार्यालय मेें बैठक कर योगी के बयान को बताया गलत 
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव में मिली हार और फिर योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से सपाई पहले से ही बढ़े परेशान थे कि अब योगी का एक नया बयान उनकी परेशानी का सबब बन गया है। पार्टी में भंयकर बेचैनी है।  
विज्ञापन


विशेषकर शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सपा कार्यकाल में प्रदेश के पिछड़ने, भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा दिए जाने के आरोपों से सपा के कार्यकर्ता काफी रोष में हैं। मंगलवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं की कानपुर महानगर कार्यालय में बैठक हुई। इसमें योगी के बयान को सिरे से खारिज कर दिया गया।     
बैठक में सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का सपा को लेकर शपथ ग्रहण के ठीक बाद दिया गया पूरी तरह तथ्यहीन और निराधार है। उन्होंने दावा किया कि सपा पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। बैठक का संचालन अभिमन्यु गुप्ता ने किया। बैठक में महासचिव अंबर त्रिवेदी, उपाध्यक्ष राज सिंह यादव, नंदलाल जायसवाल, फैसल महमूद आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें