फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरा की सियासत पर सपा ने जारी किया फरमान

Sun, 17 Dec 2017 02:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम
विज्ञापन
कानपुर, सिकंदरा उप चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेेस की तेजी को देखते हुए सपा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर सख्ती शुरू कर दी है। पार्टी की प्रदेश इकाई ने फरमान जारी किया है।
विज्ञापन




 

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की तरफ से जारी फरमान नगर ग्रामीण इकाई के जरिए सभी जिला पदाधिकारियों के अलावा विधानसभा क्षेत्र और मंडल स्तर के पदाधिकारियों को सुना दिया गया है। सिकंदरा सीट अपने हिस्से में करने के लिए समाजवादी पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों की नई टीम बनाई है। इन्हीं को इस क्षेत्र में प्रचार का जिम्मा दिया गया है।    

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम
प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से जारी निर्देश में पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे रोजाना सिकंदरा क्षेत्र में अपने प्रचार की रणनीति बनाएंगे, दिनभर उन्होंने क्या-क्या किया इसकी भी जानकारी जिलाध्यक्ष के माध्यम से उन्हें भेजने को कहा है। जिन नए विधानसभा अध्यक्षों की इस क्षेत्र में ड्यूूटी लगाई गई है, उसमें घाटमपुर से शिव सिंह पाल, महाराजपुर से समर सिंह यादव, कल्याणपुर से अब्दुल वासिद सिद्दीकी प्रमुख हैं।


 इसके अलावा दो जिला सचिवों राम सजीवन यादव और विपिन सचान को भी जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि सिकंदरा उप चुनाव में पार्टी जीत के करीब चल रही है। इसलिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जिससे जीत आसन हो सके।

 

बागियों पर उप चुनाव बाद होगी कार्रवाई

डेमो पिक
नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव में जिन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी के विरोध में जाकर चुनाव लड़ा या प्रचार किया उनकी सूची तैयार हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की तरफ से ऐसे लोगों के खिलाफ सिकंदरा उप चुनाव के बाद कार्रवाई की जाएगी। सूची में करीब 35 बागियों के नाम शामिल हैं।


 
विज्ञापन

विधानसभा प्रभारी बनाए गए

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम
बूथों पर कार्यकर्ताओं को बीएलए (बथ लेबल एजेंट) बनाने के लिए पार्टी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को विधानसभा प्रभारी की भूमिका में रखा है। जिसमें घाटमपुर में महासचिव विनोद कुमार प्रजापति, बिठूर में उपाध्यक्ष गोंविद त्रिपाठी स्वामी, महाराजपुर उपाध्यक्ष श्रीराम पाल सिंह, कल्याणपुर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, बिल्हौर कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता और जिला प्रवक्ता उपेंद्र यादव शामिल हैँ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें