इटावा। मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सैफई पहुंचे आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने बघुइया स्थित मूर्ति देवी इंटर कॉलेज में आयोजित दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने मंच से कहा कि खिलाड़ियों और खेल का विकास सपा ने किया है। अखिलेश यादव ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का किया है। आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार का विकास सिर्फ भाषणों तक सीमित है। जमीन पर कोई काम नहीं हुआ है। कहा कि मुलायम सिंह यादव खेल को ग्रामीण जीवन का आधार मानते थे। उनकी सोच ही थी कि गांवों के नौजवान बड़े मंच तक पहुंचे। नेताजी ने हमेशा कहा कि दवाई, शिक्षा और सिंचाई के बिना किसान व ग्रामीण युवा आगे नहीं बढ़ सकते। उधर, दंगल में पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। महिला कुश्तियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। (संवाद)