फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के वजीर-ए-आजम अपनी इस चाल से करेंगे पिछड़ी जातियों को एकजुट 

Tue, 31 Jan 2017 09:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

सपा ने पांच सीटों के लिए घोषित किया पिछड़ा वर्ग प्रभारी
जिला स्तर पर भी 35 प्रभारी और सह प्रभारी बनाए गए
 
विज्ञापन
1 of 3
डेमो
अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव के युद्ध में अपने वजीर-ए-आजम को प्रदेश की पिछड़ी जातियों को एकजुट करने का जिम्मा सौंपा है। यह वजीर पार्टी की चुनावी रणनीति बनाने के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जिनका नाम है 'जे एस सचान'...
   
विज्ञापन

कूटनीतिक चालों से ओबीसी वोट करेंगे इकठ्ठा

2 of 3
डेमो
सचान अपनी कूटनीतिक चालों से कानपुर में सपा की नगर ग्रामीण और देहात के विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ी जातियों को एकजुट करने के लिए जुट गए हैं। बता दें रविवार को पार्टी कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि मिशन 2017 में वह पिछड़ा वर्ग के क्षेत्र के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने पर काम करें।    सचान को जिन सीटों की जिम्मेदारी दी गई है, उसमें देहात की रनिया विधानसभा, घाटमपुर, बिठूर, कल्याणपुर और महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इस बीच नगर ग्रामीण इकाई जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कुछ प्रभारियों को प्रांतीय और राष्ट्रीय इकाई की तरफ से क्षेत्र में जिम्मेदारी देकर भेजा जा रहा है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

कब कहां किन क्षेत्रों में प्रचार करना है उसकी रणनीति बनाने की जिम्मेदारी वजीर को

3 of 3
अखिलेश यादव के साथ चाचा शिवपाल यादव
कुछ जिला स्तर पर भी प्रभारी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए 35 प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिसमें एक विधानसभा में एक प्रभारी और छह सह प्रभारी बनाए गए हैं।    इन सभी को क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देने और कब कहां किन क्षेत्रों में प्रचार करना है उसकी रणनीति बनाने की जिम्मेदारी मिली है। इस बीच पिछड़ा वर्ग प्रभारी बनाए गए जेएस सचान ने बताया कि पांच विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ी जाति के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक होने की वजह से उन्हें पार्टी ने यह जिम्मेदारी दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें