फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद बोले, कर्ज माफी के नाम पर छलावा कर गई भाजपा

Thu, 06 Apr 2017 01:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की कर्ज माफी की घोषणा किसानाें के साथ सिर्फ  धोखा है। कहना गलत न होगा कि वायदा करके एक बार फिर से भाजपा सरकार गरीबों से छलावा कर गई। 
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने बुधवार को बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में सभी किसानाें के कर्ज माफ करने की घोषणा की थी न कि सीमान्त व लघु किसानों की।   दूसरी बात यह स्पष्ट नहीं है कि सिंचित या असिंचित कृषि भूमि वाले किसानों। कुल मिलाकर एक लाख रुपये तक कर्ज माफ करने की बात किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गाइड लाइन जारी कर स्पष्ट करे कि सिंचित असिंचित कितनी सीमा तक कर्ज माफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने केवल वित्तीय वर्ष 2016-17 के लघु, सीमांत किसानों का कर्ज एक लाख रुपये तक माफ करने की घोषणा की जिन्होंने 31 मार्च तक अदा नहीं किया जबकि कर्जा पूरे प्रदेश के किसानों का माफ करने की बात कही थी। सांसद ने कहा कि इस प्रकार की घोषणा करके सरकार ने किसानों के साथ पक्षपातपूर्ण कर रवैया अपनाया है। उक्त जानकारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें