फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पीडीए बैठक में सपाइयों ने जनसमस्याएं उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सपा की बैठक शनिवार को गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के पनकी शाहपुर में हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव समरथ पाल ने कहा कि सरकार की तथाकथित ''''सीएम ग्रिड योजना'''' सिर्फ कागजों पर चल रही है। मुख्य सड़कों से लेकर अंदरूनी गलियों तक हालत खस्ता है। सड़कों की आधी-अधूरी खुदाई करके छोड़ दिया गया है। धूल उड़ रही है और गड्ढे जानलेवा हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने की और संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव मिंटू ने किया। बैठक में इलाके की बदहाली और वोटर लिस्ट में धांधली के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने का ऐलान किया गया। इस मौके पर वीरसेन यादव, सम्राट विकास,आकाश यादव,राहुल पाल,बृजलाल,जगत नारायण पाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें