फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: पुलिस के सामने कुएं में कूदा युवक, नशे में कर रहा था पत्नी से झगड़ा, अस्पताल में भर्ती

Sun, 23 Apr 2023 06:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस के हड़काने पर कुएं में कूद गया। आनन फानन में पुलिस ने उसे बाहर निकलवाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती रामऔतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव में शनिवार की रात को शराब के नशे में धुत पति पत्नी से झगड़ा कर मारपीट करने लगा। मौके पर पहुंची रगौली चौकी प्रभारी के समझाने के दौरान वह घर के आंगन में बने कुएं में कूद गया।

विज्ञापन

यह देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रगौली के प्रजापति पुरवा निवासी रामऔतार (36) शराब के नशे में धुत पत्नी केशा देवी के साथ झगड़ा कर मारपीट करने लगा।
इसी दौरान पड़ोसियों ने इसकी सूचना रगौली पुलिस को दी। रगौली चौकी प्रभारी श्याम सुंदर फोर्स के साथ पहुंचे और रामऔतार को समझाने लगे। इसी दौरान वह घर के आंगन में बने कुएं में कूद गया। यह देखते ही पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के हड़काने पर हो गया था क्षुब्ध
इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को उसकी हालत में सुधार है। रामऔतार ने बताया कि पत्नी के आए दिन परेशान करने फिर पुलिस द्वारा हड़काने से क्षुब्ध हो गया था। नशे में होने के कारण उसे कुछ समझ में नहीं आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें